Vastu tips

घर के मंदिर में कभी न करें ये 5 गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज 

प्रतिमा सिंह

धर्म शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी बताया गया है। कहते है कि वह चंचल स्वभाव की होती हैं। 

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भिखारी को भी राजा बना देता है और देवी किसी से रूठ जाएं उसको रंक बना देती हैं। 

घर के मंदिर में दो शंख साथ रखना भी सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से माता नाराज हो जाती हैं। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में भूलकर भी खंडित मूर्तियों की स्थापना नहीं करनी चाहिए। 

वास्तु शास्त्र में  ये भी बताया गया है कि घर के मंदिर में  एक भगवान की तस्वीर ज्यादा तस्वीर न रखें। 

कहते हैं कि मंदिर में हनुमान जी की ज्यादा बड़ी मूर्ति नहीं रखना चाहिए। हमेशा उनकी मूर्ति छोटी ही रखें।

वास्तु के हिसाब से रसोई घर में भी मंदिर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। 

घर के मंदिर में  देवी-देवताओं के उग्र रूप वाली तस्वीरें कभी न रखें। ऐसा करना अशुभ बताया गया है।

Vastu tips: घर के मंदिर में भूलकर भी न लगाएं इस रंग का बल्ब

प्रतिमा सिंह