गायत्री वर्मा
अगर आप सही खान पान और लाइफस्टाइल अपनाते है, तो आप बिना एक्सरसाइज के भी वजन घटा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए रोजाना इन 5 टिप्स को अपनाकर आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
सुबह और शाम खाने से पहले गुनगुना पानी पिएं। इससे बॉडी में एक्स्ट्रा फैट कम होने लगता है और डाइजेशन ठीक रहता है।
सुबह शाम टहलने की आदत डाल लें। रात में खाना खाने के बाद नियमित रूप से 20 मिनट वॉक करना न भूलें।
आप कितनी मात्रा में और क्या खा रहे है ये सीधा आपके वेट पर असर करता है। ऐसे में खाने की मात्रा पर ध्यान दें और लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लें।
फाइबर शरीर के फैट को काटने में मदद करता है। इसलिए डाइट में हाई फाइबर वाले फूड्स को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।
कई बार पूरी नींद न लेने से शरीर का फैट बढ़ने लगता हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरुर लें।
ज्यादा मीठा खाने से बॉडी वेट बढ़ता हैं। डाइट में से चीनी की मात्रा नियंत्रित करें, जिससे आपको फैट बर्न करने में सहायता मिलेगी।
गायत्री वर्मा