निक्की कुमारी

Lifestyle

लंबे बालों के लिए रोजाना फॉलो करें ये आसान Steps: 7 Easy Steps For Long Hair

आप बालों को तेजी से लंबा करने के लिए कुछ आसान नेचुरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैें। आइए जानें ऐसे 7 आसान स्टेप्स के बारे में जिससे बाल लंबे हो सकते हैं। आइए जानें स्टेप्स...

स्ट्रेस आज के समय में बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण हैं। ऐसे में आपको खुद को स्ट्रेस से दूर रखना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना योग, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग कर सकते हैं। 

स्ट्रेस से रहें दूर

बालों की ग्रोथ अक्सर बेजान और रुखे बालों की वजह से रुक जाती है। ऐसे में आपको नियमत तौर पर अपने दोमुंहे और डेड हेयर्स को कटवाते रहना चाहिए। इससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।

 ट्रिमिंग करवाएं

बालों को हीट से काफी ज्यादा नुकसान होता है। इसकी वजह से बाल कमजोर और बेजान होने लगते हैं। ऐसे बालों में ग्रोथ नहीं होती। अगर आप अपने बालों को लंबा करना चाहते हैं, तो आपको हीटिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। 

हीट प्रोडक्ट्स से बचें

रोजाना अपने स्कैल्प की मसाज जरूर करें। इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे हेयर फॉलिक्स में ऑक्सीजन की पूर्ति अच्छे से होती है। इसके साथ ही इससे पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है और बालों को बढ़ावा भी मिलता है।

स्कैल्प की मसाज करें

बालों पर हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। हमेशा माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करें। इससे बालों की हेल्थ अच्छी रहती है। इसके साथ ही इससे स्कैल्प का ऑयल प्रोडक्शन भी बैलेंस रहता है। 

माइल्ड प्रोडक्ट्स लगाएं

अच्छे लंबे और खूबसूरत बालों के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत ही जरूरी है। डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर फूड आइटम्स को शामिल करें। इससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। 

बैलेंस डाइट है जरूरी

निक्की कुमारी

हर रंग से आपके मूड पर पड़ता है प्रभाव, जानें साइकोलॉजी: Color Psychology