श्वेता
अगर आपके होठ काले हो गए हैं और कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया है, तो इन घरेलू उपाय से इसे ठीक करें।
शहद में नारियल का तेल मिलाकर होंठों पर लगा सकते हैं। यह होंठो को नरम करने के साथ ही इसकी रंगत को भी निखारता है।
चुटकी भर हल्दी और मलाई मिलाकर होठों पर मसाज कर सकते हैं। इससे होठों का कालापन दूर होगा और होंठ गुलाबी हो जाएंगे।
होंठों का कालापन दूर करने के लिए कच्चे दूध में केसर पीसकर होंठों पर मलें। इसके इस्तेमाल से होंठों का कालापन दूर होता है।
ऑलिव ऑयल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन-चार बार होंठों पर लगाने से वह सॉफ्ट और गुलाबी होने लगते हैं।
होठों पर गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाकर लगायें। इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो होंठों को चमकदार बनाते हैं।
रात को सोने से पहले होठों पर शुद्ध देसी घी लगाकर सोयें। इससे होंठ मुलायम होते हैं और कालापन भी दूर होता है।
हफ्ते में 3-4 बार होंठों पर नींबू का रस लगाएं और 5 मिनट बाद होंठों को धो लें। इससे होंठों का कालापन दूर होता है।
श्वेता