Skin Care Tips:

ये हैं घरेलू नेचुरल कुलिंग फेसपैक 

प्रियंका शर्मा

आप रसोई की इन सामग्रियों को चेहरे को ठंडक देने वाले फेसपैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। 

खीरा 

1 छिले हुए खीरे को ब्लेंड करें और इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद इसे पानी से धो दें। ये आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है। 

दही 

2 बड़े चम्मच दही को पूरे चेहरे पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद इसे पानी धो दें। ये चेहरे पर दाने और मुंहासों का नेचुरल तरीके से उपचार करता है। 

चंदन और गुलाब जल 

चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिक्स करके पेस्ट बनाएं, इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाएं और फिर धो दें। ये स्किन का रूखापन कम करता है। 

ग्रीन टी 

ग्रीन टी बनाकर रातभर फ्रिज में रख दें। अब 1 फेशियल मास्क शीट को ग्रीन टी में डुबोकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। अब चेहरे को धों दें। ये स्किन को इसे हाइड्रेट करती है। 

मुल्तानी मिट्टी 

मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिक्स करके, इस पेस्ट को इसके सुखने तक लगाएं और फिर धो दें। इससे आपका चेहरा ग्लो करेगा। 

टमाटर 

टमाटर को मैश करके चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर इसे धो दें। इससे टैनिंग, दाग-धब्बे की समस्या दूर होती है। 

पपीता और शहद 

थोड़े से पपीते को मैश कर लें इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। और फिर इसे धो दें। इससे चेहरा ग्लो करता है।  

बेसन 

बेसन में हल्दी और दूध मिक्स करें और इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर धो दें। ये दाग-धब्बों को दूर करता है। 

Monsoon Skin Care:

मानसून किट में इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को जरूर करें शामिल

प्रतिमा सिंह