प्रियंका शर्मा
2 बड़े चम्मच बेसन में गुलाब जल और पानी मिक्स करके पेस्ट बनाएं। चेहरे और गर्दन स्क्रब करें।
बेसन और गुलाब जल स्क्रब
आधा चम्मच हल्दी, 2 बड़े चम्मच बेसन और दूध या दही मिलाएं। इससे चेहरे पर स्क्रब करें।
बेसन और हल्दी स्क्रब
2 बड़े चम्मच बेसन, 1 बड़े चम्मच शहद और नींबू के रस की बूंदें को मिक्स करें। इससे चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करें।
बेसन और शहद स्क्रब
बादाम के पाउडर, 2 बड़े चम्मच बेसन और गुलाब जल या दूध को मिक्स करें। इसे अपनी त्वचा पर रगड़ें और फिर धो लें।
बेसन और बादाम स्क्रब
1 चम्मच पीसा हुआ ओटमील, 2 बड़े चम्मच बेसन और इसमें दूध या दही मिक्स करके पेस्ट बनाएं। एक्सफोलिएशन के लिए स्क्रब और धो दें।
बेसन और ओटमील स्क्रब
2 बड़े चम्मच बेसन में ब्लेंड किए हुए खीरे को मिलाएं। अब इससे चेहरे पर हल्के हाथ से स्क्रब करें और फिर इसे धो लें।
बेसन और खीरा स्क्रब
एलोवेरा जेल के साथ 2 बड़े चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी भी मिलाएं। अब इससे स्किन पर स्क्रब करें और धो लें।
बेसन और एलोवेरा स्क्रब
1 चम्मच नारियल तेल में 2 बड़े चम्मच बेसन मिक्स करें और दूध मिला कर पेस्ट बना लें। इससे चेहरे पर स्क्रब करें और धो लें।
बेसन और नारियल तेल स्क्रब
2 बड़े चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाएं। स्किन में चमक के लिए 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। स्किन पर धीरे से रगड़ें और धो लें।
बेसन और दही स्क्रब
थोड़े पके हुए पपीते को मैश करें और इसे 2 बड़े चम्मच बेसन में मिक्स करें। अब इससे स्क्रब करें और फिर धो लें।
बेसन और पपीता स्क्रब