श्‍वेता

Lifestyle

बोलने का तरीका बताता है आपकी पर्सनेलिटी के ये राज

हर इंसान के बोलने का तरीका अलग होता है, जिसके आधार पर आप उसकी पर्सनेलिटी के बारे में बुहत कुछ जान सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे-

जो ओग ऊंचे स्वर में बोलते हैं, वे दूसरे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं। ऐसे लोग हठी स्वभाव के हो सकते हैं।

जो लोग बात करते समय थोड़ा गंभीर और स्थिर होते हैं वे काम के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं। ये लोग हर काम व्यवस्थित ढ़ंग से करते हैं।

जो लोग जल्दी-जल्दी बोलते हैं ऐसे लोगों में न तो किसी की बात को छिपाकर रखने की क्षमता होती है और न ही किसी बात को स्पष्ट कहने का साहस।

कुछ लोग जब बोलते हैं, तो उनकी वाणी में कर्कशता और टूटापन होता है। ऐसे लोग झगड़ालू होते हैं और कई बार जिंदगी में अकेले ही रह जाते हैं।

जो लोग बात करते-करते अचानक  ऊंचा बोलने लगते हैं ऐसे लोग संयमयुक्त, विद्वान, चिंतन प्रिय, गंभीर, धैर्यवान और उदार चरित्र के होते हैं।

जो लोग धीमे स्वर में बोलते हैं उनमें कॉन्फिडेंस की बेहद कमी होती है। ऐसे लोग अपनी बातों को खुलकर नहीं रख पाते हैं।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे