प्रियंका शर्मा
घर पर बनाकर ट्राई करें बालों को शाइन देने वाला ये हेयर केयर मास्क। इन्हें बाल धोने से पहले लगाना है। आइए जानें इन्हें बनाने की विधि-
3 चम्मच मेथी का पाउडर और 4 बड़ी चम्मच सरसों का तेल अच्छे से मिक्स करें। इसे 20 मिनट के लिए बालों में लगाएं।
मेथी पाउडर और सरसों का तेल
4 चम्मच शहर और 4 चम्मच बादाम का दूध अच्छे से मिलाएं। इसे 10 मिनट के लिए अपनी स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें।
शहर और बादाम दूध
आधा एवोकाडो, 1 पका केला और आधा चम्मच नींबू का रस को मिक्स करें। इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगाएं।
एवोकाडो और नींबू का रस
1 बड़ी चम्मच ओट्स, बादाम का दूध, नारियल तेल और जैतून के तेल को मिक्स करें। 20 मिनट के लिए स्कैलप पर लगाएं।
ओट्स और बादाम का दूध
तरबूज, आम को ब्लेंड कर लें, अब इसमें 3 चम्मच अरंडी का तेल अच्छे से मिलाएं। इसे धोने से पहले अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से मसाज करें।
तरबूज और आम
टमाटर के पेस्ट में नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसे 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर सिर को धो लें।
टमाटर और नारियल तेल
3-4 चम्मच एलोवेरा जेल में शहद और नींबू का रस मिक्स करें। अब इसे 10 मिनट के लिए स्कैल्प पर लगाएं और फिर धो दें।
एलोवेरा और शहद
1 पके केले को मैशकर उसमें 1-1 बड़ी चम्मच नारियल का तेल, जैतून का तेल और शहद को मिक्स कर लें। इसे 1 घंटे के लिए बालों में लगाएं।
केले और नारियल तेल
सुनैना