प्रियंका शर्मा
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने फैशन सेंस और अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। ईशा काफी फिटनेस फ्रीक हैं।
ईशा गुप्ता अपनी फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। वे समय-समय पर अपनी वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
जिसमें ईशा रनिंग, योगा के अलावा एक्सरसाइज और स्क्वैट्स करती नजर आती हैं।
उनके वर्कआउट रूटीन में कई तरह की स्क्वैट्स एक्सरसाइज शामिल है। आइए जानें ईशा के स्क्वाट रूटीन के बारे में -
स्क्वैट्स के फायदे
स्क्वैट्स शरीर की कैलोरी को तो बर्न करता है। साथ ही ये बॉडी का स्टैमिना और स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। स्क्वैट्स से जोड़े और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
स्क्वैट्स
दोनों पैरों को थोड़ा खोलकर, पीठ को सीधा रखते हुए घुटनों को थोड़ा मोड़ें। इसके बाद दोबारा खड़े हो जाते हैं। इसे 10-15 दोहराएं।
जंप स्क्वैट्स
जंप स्क्वैट्स के समय स्क्वैट्स की पोजिशन में आकर जंप करके उसी पोजिशन में आ जाते हैं। इस दौरान अपने पंजों पर जंप करना होता है।
रोटेशनल स्क्वैट्स
इसके लिए आपने हाथों को वजन के साथ आगे की ओर रखें। फिर पैरों को खोलकर घुटनों को मोड़कर वजन को एक तरफ घुमाएं। फिर वापस केंद्र में आए।
180° जंप स्क्वैट्स
इसमें आपको 180° डिग्री धुमते हुए जंप करके स्क्वैट्स मारने होते हैं। इसके बाद विपरीत दिशा में घुमते हुए इसे दोहराएं।