प्रियंका शर्मा
इस रक्षाबंधन आप भी ट्राई कर सकती हैं शाइनी दोशी के जैसे स्टाइलिश ट्रेडिशनल आउटफिट।
इस एंब्रायडरी वाले पीले हल्के लहंगे में शाइनी बेहद सुंदर नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने ज्वैलरी और कमरबंद को भी पेयर किया है।
बॉर्डर पर फ्लोरल एंब्रायडरी वाली ये पिंक रंग साड़ी हल्की है और हर तरह के फंक्शन के लिए परफेक्ट है।
नीले रंग के अंगरखा स्टाइल के फ्रंट स्लिट वाले कढ़ाईदार सूट के साथ शाइनी ने हेवी इयररिंग्स को पेयर किया है।
बेबी पिंक रंग की इस फ्रॉक स्टाइल की एंब्रायडरी वाली कुर्ती और शरारा रक्षाबंधन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
हल्की मुस्कुराहट के साथ एंब्रायडरी वाले ट्रेडिशनल लहंगे में शाइनी बेहद सुंदर लग रहीं हैं।
इस लाल और सिल्वर रंग के इस कढ़ाई वाले अनारकली सूट में शाइनी खूबसूरत लग रहीं है।
शाइनी ने यहां हॉल्टर नेक ब्लाउज और स्कर्ट के साथ हेवी इयररिंग्स को पेयर किया है। वो इसमें परफेक्ट लग रहीं हैं।
टाई-डाई वाले इस हरे रंग के कुर्ते और शरारा के साथ शाइनी ने हेवी इयररिंग्स पहने है।
कुछ महिलाएं राखी पर सिंपल कपडे़ पहनना पसंद करती है, ऐसे में ये प्रिंटेड फॉर्मल सूट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
प्रियंका शर्मा