सुनैना
अपने ससुराल वालों का सम्मान हमेशा करना चाहिए। इसके लिए आप उन्हें धन्यवाद कहकर या उनके साथ समय बिताकर अपनी दयालुता व्यक्त कर सकती हैं।
अपने और अपने ससुराल वालों के बीच समानताएं तलाशने की कोशिश करें। यह आपको एक मजबूत संबंध बनाने में हेल्प करता है।
अपने ससुराल वालों के लिए कुछ समय निकालें और अपने विचारों पर खुलकर चर्चा करें। उनके दृष्टिकोण और सुझावों को भी जरूर सुनें।
अपने जीवन के प्रमुख निर्णयों में घर वालों को शामिल करना चाहिए। इससे ससुराल वालों को भी एहसास होगा कि आपके लिए वो कितने मायने रखते हैं।
घर के छोटे-मोटे कामों में उनकी मदद के लिए और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहें।इससे उन्हें लगेगा कि आप परिवार का एक अहम हिस्सा बनना चाहते हैं।
जन्मदिन, सालगिरह या कोई भी त्योहार हो, अपने ससुराल वालों को तोहफे देना न भूलें। यह बात उनके दिल को छू लेगी और उन्हें भी लगेगा कि आपने उन्हें कितना याद रखा है।
अपने ससुराल वालों से बातचीत करते समय हमेशा आदर और सरलता का भाव बनाए रखें। उनकी पसंद और नापसंद को समझने की कोशिश करें।
एक सच्ची तारीफ भी रिश्तों में मिठास घोल सकती है। इसलिए अपने ससुराल वालों की तारीफ करने में संकोच न करें। इससे उन्हें खुशी होगी और आपकी इज्जत भी बढ़ेगी।
सुनैना