प्रियंका शर्मा
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, नींबू डालने के बाद खाने में नमक डालने की जरुरत नहीं पड़ती है। नींबू का रस खाने के स्वाद को बढ़ाता है।
ब्राउन शुगर
नींबू का छिलका ब्राउन शुगर को नरम रखने में मदद करते है। ब्राउन शुगर के कंटेनर में नींबू का छिलका डालकर रखें।
चावल
चावल बनाते समय इसमें नींबू के रस की बूंदें डालने से चावल आपस में नहीं चिपकते और चावल खिले-खिले बनते है।
बालों के लिए फायदेमंद
तेल में डालकर नींबू के रस का इस्तेमाल करने से, ये बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
स्किन लाइटनर
नींबू का छिलका एक ब्लीचिंग एजेंट है। जो टैनिंग हटाने और स्किन लाइटनिंग में मदद करता है। इसे कोहनी, एड़ी की स्किन को भी साफ करें।
बदबू भगाएं
डस्टबीन या फ्रिज की बदबू को भगाने के लिए नींबू के छिलके का प्रयोग किया जा सकता है। डस्टबीन और फ्रिज में नींबू के छिलके डाल दें।
दाग हटाए
कॉफी मग के दाग हटाने के लिए नींबू के छिलके का प्रयोग करें। मग में नींबू का छिलका और पानी डाल कर छोड़ दें। अब 1 घंटे बाद साफ कर लें।
नींबू विनेगर क्लीनर
महंगे क्लीनर के बजाएं नींबू के छिलके को विनेगर में डालकर 2-3 हफ्ते के लिए रख दें। बाद में इसे छानकर पानी मिलाकर इस्तेमाल करें।
कटिंग बोर्ड की सफाई
कटिंग बोर्ड की सफाई के लिए भी नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं।
पनीर
दूध में नींबू का रस डालने से दूध फटने पर पनीर भी बनाया जा सकता है।