क्यों प्रसिद्ध है लालबाग के गणपति बप्पा, जानिए रोचक कहानी?

Lalbaugcha Raja 

स्वाति कुमारी

 मुंबई के लालबागचा राजा को देश का सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल माना गया है। इन्हें मन्नत पूरी करने वाला राजा भी कहा जाता है, जिस वजह लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। 

इस साल लालबागचा राजा  के पंडाल को छत्रपति शिवाजी के थीम के साथ सजाया गया है। बप्पा को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं। इसके साथ ही कई तरह के आभूषण चढाएं गए है। 

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना 1934 में हुई थी। यहां हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च होते हैं।

ये लालबागचा राजा पंडाल का 90वां साल है। इस पंडाल में बप्पा की मूर्ति की ऊंचाई लगभग 18-20 फीट होती है। हर साल अलग थीम के साथ उत्सव मनाया जाता है।

आपको बता दें, ब्रिटिश शासन के खिलाफ लोगों में जागृति लाने के लिए लोकमान्य तिलक ने  अपने साथियों के साथ मिलकर सार्वजनिक गणेशोत्सव शुरू किया था। 

इसके बाद से ही हर साल लालबाग बाजार में गणपति आयोजन होने लगा था और लालबागचा राजा गणपति की मूर्ति को कांबली परिवार पिछले आठ दशकों से बनाया रहा है।

गणेश चतुर्थी के दौरान लालबागचा राजा में आम जनता के अलावा बॉलीवुड और राजनीति के दुनियां के बड़े सितारे भी दर्शन के लिए आते रहते हैं।

इन 10 बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं गणेश चर्तुथी की धूम

ENTERTAINMENT

स्वाति कुमारी