श्‍वेता

शीशे जैसी चमकदार स्किन के लिए अपनाएं ये 8 कोरियन ब्यूटी हैक्स

Korean Beauty Hacks

चेहरे से मेकअप हटाने के लिए ऑयल बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें। उसके बाद पोर्स को गहराई से साफ करने के लिए वॉटर बेस्‍ड क्लींजर का उपयोग करें।

डबल क्‍लीजिंग

एक्सफोलिएट

मानसून में रोजाना एक्सफोलिएशन से आपकी त्वचा रूखी और खुरदरी हो सकती है। इसलिए चेहरे को सप्ताह में दो बार एक्सफोलिएट करें।

टोनर आपकी त्वचा की खोई हुई नमी और हाइड्रेशन को बनाये रखता है। ऐसा टोनर यूज करें जिसमें हयालूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन हो, जो नमी बनाये रखे।

टोनर

एसेंस वॉटर बेस्ड हाइड्रेटर होते हैं, जो हल्के और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह त्वचा में गहराई से प्रवेश करते हैं और त्वचा संबंधित समस्याओं में सुधार करते हैं।

एसेंस

 सीरम

सीरम एंटी-एजिंग लाभों के लिए सबसे अच्छे हैं और हाइपरपिग्मेंटेशन, महीन रेखाओं, काले धब्बों और झुर्रियों जैसी त्वचा की समस्याओं को कम कर सकते हैं ।

मॉइस्चराइज़र

मानसून में मॉइस्चराइजर लगाना बिल्कुल न भूलें। अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइज़र चुनें, जो आपकी  ड्राय स्‍किन को मुलायम बनाये और नमी प्रदान करे।

सनस्क्रीन

सनस्क्रीन का रोजाना इस्तेमाल करें। इससे न केवल यूवी किरणों से सुरक्षा मिलती है बल्कि समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने में भी मदद मिलती है।

स्किन की गहराई से सफाई के लिए कोरियन लोग शीट मास्क लगाते हैं। इसमें सीरम होता है जो हाइड्रेशन को बढ़ाता है और चमक लाता है।

शीट मास्क

श्‍वेता

 ग्लास जैसी स्किन के लिए शहतूत फेस पैक

Skin Care