Renuka Goswami
गर्मियां अब पूरी तरह शुरू हो चुकी है। और घरों में पंखा और कूलर चलना आम है। लेकिन क्या आपने कभी कूलर और पंखा एक साथ चलने पर कुछ महसूस किया है?
अगर आपने भी कूलर और पंखा एक साथ चलने पर कूलिंग में कमी महसूस की है। तो जानते हैं, पंखा और कूलर साथ इस्तेमाल करने से कूलिंग पर क्या असर होता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार जहां AC कमरे में ठंडी हवा देकर ठंडक फैलता है। वहीं दूसरी ओर कूलर कमरे में बाहर से हवा ठंडी करके कमरे में फैलता है।
ऐसे में जानना जरूरी है, कि पंखे के साथ कूलर को चलाना चाहिए या नहीं। क्योंकि छत के पंखे का इस्तेमाल कूलर के साथ करने से कमरे की हवा का फ्लो खराब हो सकता है।
अगर कमरा बड़ा है तो आप कूलर और पंखा एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, छोटे कमरे में ऐसा करने से कूलिंग पर असर पड़ सकता है। इसीलिए छोटे कमरे में ऐसा करने से बचें।
कूलर से कमरे में बेहतर कूलिंग के लिए आप छत के पंखे की स्पीड को कम रखें। ताकि कूलर की हवा कमरे में बेहतर तरीके से फैल सके और कमरा ठंडा रहे।
ध्यान रखें अगर आपके घर या कमरे की छत तपती है, तो कूलर के साथ छत का पंखा इस्तेमाल न करें। इससे कमरे में कूलर और पंखा दोनों का इस्तेमाल व्यर्थ ही रहेगा।