Renuka Goswami

Technical

जानिए क्या है नया फीचर “मैनेजिंग कॉन्टैक्ट सिंकिंग” 

हाल ही में एंड्रॉयड वॉट्सएप बीटा, 2.24.18.14 वर्जन ने एक नया और बेहद दिलचस्प फीचर “मैनेजिंग कॉन्टैक्ट सिंकिंग” लॉन्च किया है। आइए इसके विषय में जानते हैं। 

“मैनेजिंग कॉन्टैक्ट सिंकिंग” एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक स्मार्ट फीचर है। जिससे अब एक ही एंड्रॉयड या मोबाइल फोन में कई वॉट्सएप अकाउंट्स लॉगिन करना मुमकिन है।

मैनेजिंग कॉन्टैक्ट सिंकिंग के जरिए आप एक ही मोबाइल फोन में कई अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें आप सभी वॉट्सएप अकाउंट्स के कॉन्टैक्ट  अलग अलग मैनेज कर सकते हैं। 

इस नए फीचर के जरिए अब आप अपने कॉन्टैक्ट्स को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से मैनेज कर सकते हैं। इसके साथ-साथ कॉन्टैक्ट्स का डिसप्ले भी खुद चुन सकते हैं।

इसके अलावा नए फीचर मैनेजिंग कॉन्टैक्ट सिंकिंग के जरिए आप वॉट्सएप अकाउंट्स को डिवाइस पर लिंक करने के बाद अपने हिसाब से डिसेबल भी कर सकते हैं।

वॉट्सएप से मैनेजिंग कॉन्टैक्ट सिंकिंग को डिसेबल करने के बाद आप अपने सेकेंडरी अकाउंट को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके साथ वॉट्सएप अकाउंट से मैनेजिंग कॉन्टैक्ट सिंकिंग फीचर को डिसेबल करने के बाद भी वापस मैनुअली कॉन्टैक्ट सिंकिंग करना भी बेहद आसान होगा। 

व्हाट्सएप बीटा का ये फीचर इस्तेमाल करना काफी आसान और फायदेमंद है। इसके अलावा भी बीटा कई बेहतरीन फीचर्स जल्द लॉन्च करने के लिए तैयार है।