स्वाति कुमारी
गली हुई इमली को बर्तन के चारों तरफ लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बर्तन को साफ करें। कुछ ही देर में नए बर्तन जैसा चमकने लगेगा।
सिरका और नमक बराबर मात्रा में ले। इस घोल को बर्तन में डालेंष 15 मिनट बाद इसे बर्तन पर रगड़ें। बर्तन चमकने लगेगा।
नींबू को काटकर नमक के पानी में डाल दें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पानी से बर्तन साफ करें। तांबे के बर्तन चमकने लगेंगे।
तांबे के बर्तन को साबुन के पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसे अच्छे से साफ कर दें। बर्तन पहले जैसे दिखने लगेंगे।
नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर तांबे के गंदे बर्तन साफ कर सकते हैं। ये पहले की तरह ही साफ हो जाएगा और चमकने लगेगा।
आटे में सिरका और नमक डालकर पेस्ट बनाएं। 15 मिनट के लिए बर्तन पर लगा रहने दें। फिर गर्म पानी से इसे धो कर सुखा लें।
सफेद विगेनर लें और बर्तन में कुछ घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद साबुन से अच्छी तरह धो लें। तांबे का बर्तन चमकने लगेगा।
प्रियंका शर्मा