प्रियंका शर्मा
अक्सर पूरी-पकौड़ी बनाने के बाद कढ़ाई में तेल बच ही जाता है। इसे दोबारा इस्तेमाल करना नुकसानदायक माना जाता है।
ऐसे में कढ़ाई के इस बचें हुए तेल को इन कुछ तरीकों से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए देखें-
सबसे पहले तो इस तेल को अच्छे से छान लें। जिससे इसमें किसी भी तरीके के छोटे-छोटे काले कण न रह जाएं।
छान लें
इस तेल का प्रयोग आप गार्डनिंग में कर सकती हैं। इस तेल को एक कटोरे में पौधों के पास रख दें। ऐसा करने से कीड़े पौधों के पास नहीं आएंगे।
गार्डनिंग में प्रयोग करें
अक्सर घर के खिड़की-दरवाजों में अवाज आने लगती है या जंग लग जाता है। ऐसे में तेल के प्रयोग से इन समस्याओं से निजात पा सकती हैं।
खिड़की- दरवाजों पर लगाएं
इस साफ तेल का उपयोग आप तेल बनाने के काम कर सकती हैं। इससे आप अदरक, लहसुन या मिर्च का अचार बना सकती हैं।
अचार बनाएं
पनीर, चिकन पकाते समय इस बचे हुए तेल का अच्छा इस्तेमाल आप मैरिनेशन के लिए कर सकती हैं।
मैरिनेशन में प्रयोग करें
कोई भी सब्जी बनाते समय छौक लगाने के लिए भी आप इस बचे हुए तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सब्जी बनाएं
अगर आप चाहें तो इस बचे हुए तेल का इस्तेमाल दोबारा पूरी-पराठें बनाने के लिए भी कर सकती हैं।
पूरी-पराठें बनाएं