KITCHEN HACKS

मिक्सर ग्राइंडर में भूलकर  भी ना पीसें ये चीजें 

निधि मिश्रा

कई घरों में रोजाना मिक्सर का इस्तेमाल होता है। मिक्सर में कुछ चीज़ें बिलकुल नहीं पीसना चाहिए। जानिए क्या?

आलू

आलू जैसे गाढ़े और स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ  ब्लेंडर में मैश होने के बजाए चिपक जाते है।  इसलिए इसे ब्लेंडर में न पीसने की सलाह दी जाती है।

फ्रोज़न फूड

कठोर, जमे हुए फ्रोज़न फूड को पीसने की कोशिश में मिक्सर का ब्लेड टूट सकता है।इसलिए फ्रोज़न फूड को मिक्सर में ना पीसें।

मीट

मीट या चिकन की हड्डियों को कभी भी  मिक्सर के जार में न डालें। इससे मिक्सर खराब  हो सकता है।

बर्फ

बर्फ को मिक्सर में पीसने से बचना चाहिए  क्योंकि बर्फ को ब्लेड करने से मोटर पर दबाव पड़ता है और वह खराब हो सकती है।

गर्म तरल पदार्थ

ब्लेंडर में गर्म चीज पीसने से ढक्कन के खुलने  और व्यक्ति के जलने का डर रहता है। इसलिए  चीजों को ठंडा करके पीसें।

 बड़े बीज वाली चीजें

आड़ू, एवोकाडो और चेरी को ब्लेंडर  में ब्लेड करने से मोटर को नुकसान पहुंच  सकता है। इसलिए बीज हटाकर ब्लेड करें।

COOKING TIPS

कुकिंग में कॉर्नफ्लोर की जगह  कर सकते हैं इन चीज़ों का इस्तेमाल 

निधि मिश्रा