प्रियंका शर्मा
कियारा आडवाणी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है। उनकी अदाओं का हर कोई दीवाना है।
कियारा आडवाणी की एक्टिंग के साथ ही उनके फैशन सेंस के भी उनके फैंस दीवाने है, वो वेस्टर्न ड्रेस के साथ ट्रेडिशनल में भी बेहद खूबसूरत दिखती है।
उनके फैंस उनके साड़ी लुक को काफी पसंद करते हैं, कियारा अलग-अलग मौकों पर साड़ी में नजर आती रहती हैं।
आज हम आपको कियारा के साड़ी लुक्स के बारे में बताएंगे, इन साड़ी लुक्स से आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
कियारा आडवानी ने यहां ग्रीन कलर की बेहद बारीक एंब्रॉडरी की गई साड़ी को फ्लोरल कट स्लीव लेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है।
कियारा के ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ मोनोटोन ड्रेप के स्टाइल कर सकते है फॉलो।
कियारा ने यहां सिंपल ब्लैक साड़ी को पन्ना हार के साथ सजाया है।
यहां पर एक्ट्रेस ने एक बिकनी ब्लाउज को एक कढ़ाईदार ड्रेप के साथ खूबसूरती से पेयर किया हुआ है।
कियारा की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी गर्मियों में शादी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
कियारा आडवाणी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ अपनी नई फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखेंगी। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।