श्‍वेता

Karwachauth 2023

करवा चौथ पर चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए लगाएं बेसन के ये फेस पैक

करवा चौथ के दिन चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए आप घर पर ही बेसन से कुछ फेस पैक बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन फेस पैक को बनाने का तरीका।

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी

2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें। चेहरे पर निखार नजर आएगा।

बेसन और शहद

1 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें।

बेसन और हल्दी

2 चम्मच बेसन में 1 टमाटर का गूदा और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

बेसन और टमाटर

2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच नींबू का रस,1 चम्मच दही और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें।

बेसन और नींबू

1चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच बेसन और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 10 मिनट चेहरे बाद धो लें।

बेसन और एलोवेरा

1चम्मच बेसन, 1 चम्मच नीम का पाउडर,1 चम्मच दही और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 20 मिनट बाद धो लें।

बेसन और नीम

श्‍वेता

 ग्लास जैसी स्किन के लिए शहतूत फेस पैक

Skin Care: