अनुराधा जैन
एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने पेट डॉग कटोरी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन्होंने अपने इस पेट को अपना सरनेम भी दिया है।
कार्तिक अक्सर अपने पेट की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। साल 2022 में कटोरी आर्यन ने कार्तिक के घर में कदम रखा था।
कार्तिक ने कटोरी आर्यन का अलग से एक इंस्टाग्राम पेज भी बनाया हुआ है। कटोरी के साथ कार्तिक की पहली फोटो को खूब लाइक्स मिले थे।
कटोरी आर्यन के नाम को लेकर भी खूब चर्चाएं हुईं थीं। एक इंटरव्यू में कार्तिक ने अपने पेट के नाम के बारे में बहुत ही फनी अंदाज में बताया था।
कार्तिक ने कहा, उनका पेट जब आया था तो वो कटोरी की तरह दिखता था। उसका हेयरकट भी कटोरी जैसा था, इसलिए उन्होंने इसे कटोरी नाम दिया।
कार्तिक जब भी घर पर होते हैं तो कटोरी के साथ खूब क्वालिटी टाइम बिताते हैं। हाल ही में कार्तिक अपनी नई करोड़ों की कार में कटोरी के साथ नजर आए।
कार्तिक की तरह कटोरी भी खूब फेमस है। कार्तिक अक्सर कटोरी के साथ भी क्रिसमस सेलिब्रेशन तो कभी कॉफी शेयर करते नजर आते हैं।
कार्तिक ने कटोरी और अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन की फोटो को शेयर किया था। इस क्यूट फोटो को लोगों में खूब पसंद किया गया था।
इंस्टाग्राम पर कटोरी आर्यन को 1 लाख 31 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। कार्तिक ने कटोरी के साथ डूल्स इंडिया के लिए विज्ञापन भी किया था।
कार्तिक अपने पेट के सबकुछ हैं। कार्तिक कभी उसके भाई बन जाते हैं कभी क्राइम पार्टनर तो कभी डैड। दोनों अक्सर खूबसूरत लम्हों को साथ बिताते हैं।
स्वाति कुमारी