प्रतिमा सिंह

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Astrological remedies

ज्योतिष शास्त्र के कुछ खास उपायों को अपनाने के बाद आपको कर्ज से काफी हद तक राहत मिल सकती है। 

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो शनिवार के दिन इस उपाय को जरूर करें। 

शनिवार के दिन स्नान आदि से निवृत होने के बाद अपनी नाप का एक धागा लेकर इसे एक नारियल पर लपेट दें।

इसके बाद इस नारियल को किसी बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। ये उपाय आपको कर्ज से मुक्ति दिला सकता है।

इसके अलावा मंगलवार के दिन एक नारियल में चमेली का तेल लगाकर उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं।

इसके बाद इस नारियल को हनुमान जी को अर्पित कर दें। यह उपाय लगातार पांच मंगलवार तक करना है। 

अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद को खाना जरूर खिलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

शुक्रवार को लक्ष्मी जी के मंदिर में झाड़ू दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

प्रतिमा सिंह

Makeup: खुशी कपूर के ट्रेंडी मेकअप लुक्स