Horoscope: राशिफल 1 जून से 8 जून तक

दिनांक 1 को आप ज्ञानार्जन करेंगे। घर में सुधार करेंगे। आपकी   हिम्मत व साहस बना रहेगा। 2, 3 को समय अनुकूल रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचारों   की प्राप्ति होगी। शत्रु व विरोधी परास्त होंगे। संतान से सम्बंधित कुछ अच्छे   समाचार प्राप्त होंगे।  4, 5, 6 को आधा दिन बहुत बढ़िया तरीके से जाएगा। दूरस्थ   स्थान की यात्रा होगी।  7   की दोपहर से 8 के मध्य समय खराब रहेगा। अधिकारियों की डांट-फटकार का सामना करना   पड़ेगा।

Libra Horoscope: तुला राशिफल

दिनांक 1, 2 को अष्टमस्थ चंद्रमा कष्टदायक रहेगा। घर के किसी खास   सदस्य के साथ कोई अनहोनी घटित हो सकती है। आपका समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत   होगा।  3, 4 को समय सरकारी विजय सूचक रहेगा। संवाद और सम्पर्क की तमाम बाधाएं पार   करते हुए प्रचार-प्रसार के साथ अपने व्यापार पर ध्यान देंगे। आप सूझबूझ के साथ   हर निर्णय लेंगे।  5, 6, 7 को मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तमाम दिशाओं में विविध   गतिविधियां होंगी। आपको व्यायाम भी करना चाहिए।  8 को नियमित दिनचर्या रहेगी। कुछ   मुख्य घटना घटित होगी।

Aries Horoscope: मेष राशिफल

दिनांक 1, 2 को उत्तम सम्पत्तिदायक दिवस रहेगा। पढ़ाई में शुभ फल की   प्राप्ति के लिए धार्मिक स्थानों में मिष्ठान्न व पुस्तकों का दान करें।  3, 4 को   सुख-शांतिदायक समय रहेगा। वैवाहिक सुख में वृद्धि के आसार हैं। आशातीत सफलता के   संकेत हैं। भाग्य की प्रबलता से कार्य बनेंगे।  5, 6, 7 को कष्टकारक समय रहेगा।   लचीले रुख व उदारवादी दृष्टिकोण से आपके काम सम्पन्न हो जाएंगे। आप निवेश के   बारे में विचार कर सकते हैं। इस समय कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेंगे।  8 को   सरकारी विजयसूचक दिवस रहेगा। रोमांस का जीवन में प्रवेश होगा।

Gemini Horoscope: मिथुन राशिफल

दिनांक 1, 2 को समय अच्छा है। उद्विग्नता व क्रोध आपका स्वभाव है,   बावजूद इसके आप गुस्से पर काबू रख पाएंगे।  3, 4 को समय बहुत ही बढ़िया रहेगा।   दूसरों के द्वारा किए गए कार्य का यश भी आपको प्राप्त होगा। आमदनी बढ़ जाएगी।   आपमें सहनशीलता अत्यधिक रहेगी। आपके यहां मेहमानों का आगमन होगा या आप कहीं   मेहमान बनकर जा सकते हैं।  5, 6, 7 को समय अति शुभ है। आप जिन्दगी को शानदार ढंग   से जिएंगे। सम्पति और घरेलू मसले मुख्य मुद्दे रहेंगे। घर या कार्यालय में कुछ   ऐसा घटित होगा जिससे आपकी जिन्दगी बदल सकती है।8 को दिन अच्छा नहीं है।

Pisces Horoscope: मीन राशिफल

1 को प्रतिस्पर्धा में आप सफल होंगे, नौकरी से सम्बंधित परीक्षा,   विभागीय परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आप पहले से अधिक सिद्धांतवादी व   व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे।  2, 3 को पुश्तैनी जमीन-जायदाद सम्बंधी मामलों में आप   कूटनीति से काम लेंगे।  4, 5 को अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यर्थ के कार्यों   में धन का व्यय होगा। अशांति, क्रोध व उद्विग्नता की स्थिति रहेगी।  6, 7 को धन   प्राप्ति में आई रुकावटें समाप्त होंगी। वाद-विवाद व गलत फहमियां सुलझ जाएंगी।  8  को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

दिनांक 1, 2 को समय अनुकूल रहेगा। मनोकामना पूर्ति के योग हैं। धन   संबंधी मामले गति पकड़ेंगे। सरकारी व अर्द्ध-सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता  मिलेगी।  3, 4 स्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रहेंगी। वहीं आप कोई नई   उपलब्धियां हासिल कर लेंगे।  5, 6, 7 व्यापार व नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कोई अप्रिय घटना घटित हो   सकती है। वाहन संभालकर चलाएं। दुर्घटना के योग हैं। प्रेम व वैवाहिक जीवन में   कटुता आएगी। पारिवारिक झगड़ों के कारण मन अशांत रह सकता है।  8 को समय पक्ष में आ   जाएगा। नया काम मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

दिनांक 1, 2 को समय आपकी मुट्ठी में रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी से आपकी   नजदीकियां बढ़ेगी। चिंता व तनाव से राहत महसूस करेंगे।  3, 4 को सरकारी कामकाज गति   पकड़ेंगे। उत्तम प्रकार के भोजन की प्राप्ति होगी। पैसा तो आएगा परंतु दोगुनी गति   से खर्च भी हो जाएगा। आप लम्बित पड़े कार्यों को त्वरितता से निपटाएंगे।     5,   6, 7 को आधा दिन सामान्य फलसूचक रहेगा। अपने दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से   करेंगे। किसी ज्ञानवर्धक रोचक साहित्य को पढ़ेंगे या फिल्म देखेंगे।  8 को आपका   किसी काम में मन नहीं लगेगा।  

Cancer horoscope कर्क राशिफल

दिनांक 1, 2 किसी सामाजिक   संस्था से जुड़ने से पहले आप अच्छी तरह से जांच-परख करेंगे। आप स्वयं में बदलाव   महसूस करेंगे। आप ज्यादा चिंता करेंगे और परेशान हो उठेंगे। आपका चलता वाहन रुक   जाएगा।  3, 4 को समय अनुकूल रहेगा। सम्पर्क और संवाद के लिए यह समय उत्तम रहेगा।   इससे लाभ के मौके मिलेंगे। आप इस समय अचंभित या सरप्राईज होंगे।  5, 6, 7 को   उत्तम सम्पतिदायक समय रहेगा। कुछ नया करने की चाह मन में रहेगी। एकाग्रचित्तता व   शांति के साथ आने वाले समय का मूल्यांकन करेंगे।  8 को प्रियजनों से मुलाकात   होगी।   

Leo horoscope सिंह राशिफल

दिनांक 1, 2 आप घर,   कार्यालय, नौकरी बदल सकते हैं या आपका किसी नई जगह तबादला हो सकता है। सम्भवतः   देश से बाहर भी जा सकते हैं। 3, 4 नए   माहौल में काम करना पड़ सकता है| सगाई सम्बंध टूटने या दरार पड़ने की भी संभावना   है। साथ ही आपको विरोधियों से भी निपटना पड़ सकता है। अत्यधिक परेशान रहेंगे।  5,   6, 7 को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक लोगों को इस समय आ रही बाधाओं से   मुक्ति मिलेगी। तकनीक तथा विज्ञान से जुड़े जातकों के लिए उत्तम समय रहेगा।  8 को   आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहेंगे।   

Virgo horoscope कन्या राशिफल

दिनांक 1, 2 को ग्रहस्थितियां आपके पक्ष में करवट लेंगी। जीवन के   प्रति सोच में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। व्यापार में विस्तार की योजना आप अमल   में लाएंगे।  3, 4 को शारीरिक कमजोरी व थकान रह सकती है। हालांकि लम्बे समय से   चली आ रही चिंता से कुछ राहत महसूस करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से कुछ खास उपलब्धि   हासिल नहीं होगी|  5, 6 को कार्यक्षमता व   कार्यकुशलता में इजाफा होगा। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीददारी सम्भव है।  7, 8   को आप किसी से उलझ पड़ेंगे। समय ठीक नहीं है।   

Scorpio Horoscope  वृश्चिक राशिफल

दिनांक 1, 2 को समय खराब रहेगा। आप बहुत परेशान हो जाएंगे। जायदाद   सम्बंधी परेशानी आएगी। कार्यों में रोड़े या अटकाव आएंगे। आपके साथ किसी तरह का   धोखा हो सकता है।  3, 4 को समय अनुकूल आ जाएगा। वरिष्ठों की नेक सलाह, सहयोग,   समर्थन मिलेगा। कोई उपहार आप प्राप्त करेंगे।  5, 6, 7 को आप किसी कार्य की   व्यापक योजना बनाएंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। विपरीत परिस्थितियों   में भी सफल होंगे।  8 को समय शुभद है। आप पैसा प्राप्त करेंगे। आप बागवानी   करेंगे। अपने सारे शौक पूरा करने का समय है।   

Sagittarius horoscope धनु राशिफल

दिनांक 1, 2 को सर्वलाभकारी दिवस रहेगा। आप समय देखकर कार्य करने,   साथ ही रोमांस व प्रेम के लिए समय निकालेंगे। आप खूब पैसा कमाएंगे तथा खूब   चमकेंगे। यदि आप लेखक हैं तो आपकी लेखनी लोगों में छा जाएगी|  3, 4 को कष्टसूचक   समय है। आप धोखा खा सकते हैं। वाणी व क्रोध को काबू नहीं रखा तो बना-बनाया काम   बिगड़ सकता है।    आप   पर कोई भी काम जबरन थोपा जा सकता है।  5, 6 को समय आपका साथ देगा। नौकरी में बोनस   मिलेगा साथ ही व्यापारी अपने काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं।  7, 8 को समय   गति आपके पक्ष में रहेगी।   

Taurus Horoscope  वृषभ राशिफल