निक्की कुमारी

trave

ज्योलीकोट में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, घूमकर आएगा मजा: Jeolikote Places To Visit

अगर आप शिमला और मनाली की भीड़ से थक चुके हैं और किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो आपको नैनीताल के करीब मौजूद ज्योलीकोट की कुछ खास जगहों पर जरूर घूमना चाहिए। 

ये जगह अलग-अलग पक्षी देखने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। नेचर लवर्स के लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है। किलबरी पक्षी अभयारण्य में पक्षियों की कई दुर्लभ प्रजातियां मौजूद हैं। 

किलबरी पक्षी अभयारण्य

यहां आप फोर्कटेल्स, व्हाइट-थ्रोटेड लाफिंगथ्रश, ब्राउन वुड उल्लू और कॉलर ग्रोसबीक्स जैसे रेयर पक्षियों को देख सकते हैं। इस अभयारण्य में पक्षियों की लगभग 580 प्रजातियां हैं।

किलबरी पक्षी अभयारण्य की खासियत

नैनीताल झील, जिसे नैनी झील के नाम से जाना जाता है, ज्योलीकोट के पास प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। मीठे पानी की यह झील देश की सबसे अधिक देखी जाने वाली झीलों में से एक मानी जाती है।  

नैनी झील

कालाढूंगी ज्योलिकोट से लगभग 26 किमी की दूरी पर स्थित है। ये जगह अपने खूबसूरत झरनों के लिए जानी जाती है। यहां के अद्भुत नजारे पर्यटकों को दीवाना बना देते हैं। यहां आने के बाद आपका वापिस जाने का मन ही नहीं करेगा।

कालाढूंगी

2285 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुक्तेश्वर, नैनीताल जिले के ज्योलिकोट का एक और नजदीकी पर्यटक आकर्षण है। यहां मुक्तेश्वर धाम नाम का एक बहुत  ही प्राचीन मंदिर है। 

मुक्तेश्वर

ये भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित यह पार्क भारत के लुप्तप्राय बंगाल टाइगर के लिए एक संरक्षित क्षेत्र के रूप में काम करता है। 

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

निक्की कुमारी

साउथ एक्ट्रेस अंजलि के हेयरस्टाइल हर ओकेजन के लिए हैं बेस्ट: Anjali Hairstyle