प्रियंका शर्मा
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान का श्रृंगार करना पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
ऐसा करने से भगवान कृष्ण जल्दी प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी के दिन इन चीजों से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करें।
जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को रंग बिरंगे या मोरपंख से बने वस्त्र पहना सकते हैं। ऐसा करने से कान्हा प्रसन्न होते हैं।
वस्त्र
भगवान कृष्ण को मोर पंख बहुत पसंद इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के श्रृंगार के समय उन्हें मोरमुकुट जरूर पहनाएं।
मोरमुकुट
भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। बांसुरी के बिना कान्हा का श्रृंगार अधूरा माना जाता है।
बांसुरी
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को श्रृंगार में कुंडल, बाजुबंध, कमरबंध, पायल और हाथ के कड़े जरूर पहनाएं।
कुंडल
जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल के श्रृंगार में वैजयंती माला या फूलों की माला जरूर पहनाएं।
माला
लड्डू गोपाल को चंदन की खुशबू बहुत पसंद है। ऐसे में लड्डू गोपाल का चंदन से श्रृंगार करें और रोली का टीका लगाएं।
चंदन और रोली
लड्डू गोपाल की छवि बहुत मनमोहक होती है। इसलिए श्रृंगार के बाद कान्हा को नजर का टीका जरूर लगाएं।
काजल
प्रतिमा सिंह