Renuka Goswami

Hair Styling

ईशा मालवीय के सुपर ट्रेंडी हेयर स्टाइल 

बिग बॉस 17 की सबसे क्यूट कंटेस्टेंट ईशा मालवीय आजकल अपनी सुपर हिट म्यूजिक एल्बम्स और अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

ईशा मालवीय अपने फैशनेबल अंदाज से अक्सर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। आइए आज ईशा के सुपर क्यूट और ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स से कुछ टिप्स लेते हैं।

ईशा मालवीय ने इस लुक में समर स्पेशल फ्लोरल आउटफिट के साथ मैचिंग रिबन से बन टाई किया है। आप भी समर्स में ईशा का रिबन बन ट्राई कर सकती हैं।

रिबन बन  

ईशा ने इस लुक में ग्रीन साड़ी के साथ बालों को कर्ली वेव्स में स्टाइल करके सिंपल पोनीटेल टाई किया है। ईशा का ये हेयर लुक स्टाइलिश होने के साथ सुपर ईजी है। 

कर्ली पोनीटेल 

ईशा मालवीय ने इस लुक में ब्राइट ऑरेंज फिश कट गाउन के साथ बालों को स्लीक हेयर बन में स्टाइल किया है। ये हेयर स्टाइल आजकल खूब ट्रेंड में है। 

टाई हेयर बन 

हर आउटफिट के साथ लो एफर्ट और टाइमलेस हेयर स्टाइल चाहती हैं। तो ईशा का ये सुपर स्टाइलिश सिल्की स्ट्रेट हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। 

सिल्की स्ट्रेट हेयर 

ईशा मालवीय का सुपर क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर छाया रहता है। आप भी ईशा की तरह क्यूट दिखना चाहती हैं, तो ये हाफ टाई हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

हाफ टाई हेयर