निक्की कुमारी

Health

मखाना-दूध साथ में खाने के हैं ये 5 फायदे: Makhana Milk Benefits

मखाना कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फैट और फॉस्फोरस जैसे गुणों से भरपूर होता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से इसके पोषक तत्व और भी बढ़ जाते हैं। आइए जानें मखाना-दूध खाने के फायदे-

इन दोनों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जो पाचन को स्वस्थ रखता है। इनके सेवन से सूजन, कब्ज, पेट दर्द आदि जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इससे पाचन बेहतर होता है। 

पाचन होगा दुरुस्त

मखाने में एल्कलॉइड नामक तत्व पाया जाता है। इसके अलावा दूध और मखाना दोनों में ही पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है और हार्ट रिस्क को कम करता है। 

हार्ट हेल्थ बेहतर करे

मखाने वाले दूध में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इन दोनों का साथ में सेवन करने से हड्डियों के साथ-साथ दांतों को भी मजबूती मिलती है।

हड्डियां मजबूत करे

इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। वेट लॉस डाइट में आप मखाने और दूध को शामिल कर सकते हैं। इन दोनों का सेवन करने से पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है, जिससे वजन कम होता है। 

वजन घटाने में मददगार

अगर आप अक्सर कमजोर और थका-हारा महसूस करते हैं, तो आपको दूध और मखाने खाने चाहिए।  यह एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। इससे थकान और कमजोरी दूर रहती है। 

एनर्जी मिलती है

मखाने में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे करामाती गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। दूध के साथ इसे खाने से डायबिटीज का जोखिम कम होता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

निक्की कुमारी

ब्रा पहनकर सोने से क्या होता है?: Bra Side Effects