इन 8 तरीकों से अखरोट को अपने ब्रेकफास्ट में करें शामिल 

निक्की मिश्रा

Health

अखरोट और ओटमीलअखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और उन्हें ब्रेकफास्ट में शामिल करने के कई आसान और स्वादिष्ट तरीके हैं।

ओटमील में मुट्ठीभर अखरोट मिलाकर उसका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाएं। अखरोट ओट्स के साथ अच्छी तरह से मेल खाते हैं और यह नाश्ता लंबे समय तक फ्रेश रखता है।

अखरोट और ओटमील

स्मूदी में अखरोट मिक्स करके का सकते हैं। इसके लिए अखरोट को केले, बेरी, और बादाम दूध के साथ मिलाकर एक पौष्टिक स्मूदी तैयार करें।

स्मूदी में अखरोट

पीनट बटर की जगह अखरोट के मक्खन का इस्तेमाल करें। अखरोट का मक्खन घर पर बनाना आसान है और इसे टोस्ट के ऊपर फैलाकर नाश्ते में शामिल करें।

अखरोट का मक्खन

घर पर बनाये गए या बाजार से खरीदे गए ग्रैनोला में अखरोट डालकर इसका आनंद लें। यह ग्रैनोला योगर्ट के साथ या दूध में मिलाकर खाया जा सकता है।

अखरोट और ग्रैनोला

अपने फ्रूट सलाद में अखरोट डालें। सेब, केला, बेरी और अन्य फलों के साथ अखरोट मिलाने से इसका स्वाद और क्रंच बढ़ जाता है।

फ्रूट सलाद में अखरोट

पैनकेक बनाते समय उसके बैटर में कटे हुए अखरोट मिलाएं। यह पैनकेक को क्रंची और पौष्टिक बना देगा, जिससे स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता मिलेगा।

पैनकेक बैटर में अखरोट

दही के ऊपर कुछ अखरोट छिड़कें और इसके साथ शहद या बेरी डालें। यह आपके दही को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाएगा बल्कि पोषण का अच्छा स्रोत बन जाएगा।

अखरोट और दही

क्रम्बल एग या ऑमलेट में अखरोट मिलाएं। यह कॉम्बिनेशन नाश्ते में प्रोटीन और अच्छे फैट्स को शामिल करने का शानदार तरीका है।

अखरोट और अंडे का कॉम्बो

सर्दियों में मटर खाने के फायदे

निक्की मिश्रा

Health