निक्की कुमारी

Lifestyle

किचन में चूल्हा किस दिशा में रखना चाहिए? जानें: Kitchen Stove Vastu Direction

घर के अंदर रखी चीजें यदि वास्‍तु शास्‍त्र के नियमों के मुताबिक न हो, तो इससे जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे किचन में चूल्हा किस दिशा में रखना चाहिए। आइए जानें-

वास्तु के अनुसार गैस चूल्‍हा अग्निदेव की दिशा में होना चाहिए, इससे घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। पूर्व दिशा अग्नि की दिशा होती है। इस दिशा को खाना बनाने के लिए शुभ माना गया है। 

पूर्व दिशा मे

चूल्‍हा इस तरह रखें कि खाना पकाने वाले व्‍यक्ति का मुंह पूर्व दिशा की ओर हो। माइक्रोवेव, हीटर भी इसी दिशा में रखना उचित होता है। इससे आग से जुड़े हादसे होने की आशंका भी कम हो जाती है। 

किस दिशा में बनाएं खाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व कोण में गैस चूल्हा रखना शुभ होता है। आप चाहें, तो वास्तु के अनुसार इस दिशा में भी चूल्हा रख सकते हैं। 

दक्षिण-पूर्व कोण 

दक्षिण-पश्चिम दिशा में राहु का वास होता है। इस दिशा में गैस चूल्हा रखने से परिवार के सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में आपको इस दिशा में चूल्हा रखने से बचना चाहिए। 

दक्षिण-पश्चिम दिशा है गलत

वहीं, पश्चिम दिशा में गैस चूल्हा रखने से आर्थिक तंगी आती है। जबकि, उत्तर-पश्चिम दिशा में गैस चूल्हा रखने से करियर और कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है। इससे आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं। 

इन दिशाओं में न रखें

वास्तु जानकारों की मानें तो गुरुवार का दिन गैस चूल्हा खरीदने के लिए शुभ होता है। इस दिन गैस चूल्हा खरीदने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन उपकरण खरीदना शुभ माना गया है। 

किस दिन चूल्हा खरीदें?

निक्की कुमारी

शमी के पौधे के पास कब दीपक जलाना चाहिए? जानें: Shami Plant