निक्की मिश्रा
इसे कंगला महल के नाम से भी जाना जाता है। यह किला इम्फाल नदी के तट पर स्थित है, जिसे राजा पखंगबा के शाही महल के रूप में जाना जाता है।
कंगला किला
इस मंदिर में मई माह में मोइरांग लाई हराओबा उत्सव मनाया जाता है। इस खास अवसर पर लाखों लोग ‘एबुधौ थांगजिंग’ का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।
एबुधो थांगजिंग मंदिर
यह इम्फाल के वांगखेई इलाके में स्थित है, जिसके निर्माण का श्रेय थंगल जनरल के नाम से लोकप्रिय कंगाबम चितानंद सिंह को दिया जाता है। वे सबसे प्रमुख नायकों में से एक थे।
थंगल जनरल मंदिर
यह म्यूजियम ड्रिफ्टवुड मूर्तिकला कला के माध्यम से राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करता है। इसकी स्थापना 1978 में स्थापित हुई थी।
थ्री मदर्स आर्ट गैलरी
जानवरों और शांति से प्रेम हैं, तो आप इम्फाल के इस खूबसूरत गार्डन में जरूर जाएं। यह दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण और प्रजनन में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।
मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन
यह मार्केट महिलाओं के बाजार के रूप में काफी प्रसिद्ध है। स्थानीय महिलाओं को पारंपरिक फानेक और इनाफिस पहने हुए दुकानें और स्टॉल लगाते हुए देख सकते हैं।
इमा कैथल मार्केट
यह हिल्स अपनी ऐतिहासिक विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध है। यह वही स्थान है, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश और जापानियों ने लड़ाई लड़ी थी।
रेड हिल्स
यह काफी प्रसिद्ध मीनार है। यह उन लोगों के लिए एक स्मृति स्मारक है, जो 1891 में मैतेई विद्रोह में लड़ते हुए अंग्रेजों के खिलाफ शहीद हुए थे।
शहीद मीनार
यह मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में स्थित है, जो लोकटक झील का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पार्क फ्लोट करता है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान
इम्फाल की यात्रा के दौरान गोविंदजी मंदिर जा सकते हैं। यह शाही महल के पास स्थित है, जो मणिपुर के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यहां की वास्तुकला नागर शैली में की गई है।
श्री गोविंदजी मंदिर
निक्की मिश्रा