प्रतिमा सिंह
खराब लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण बाल झड़ने के साथ ही इनका ग्रोथ भी रुक जाता है।
तेल ना सिर्फ बालों को पोषण देते हैं, बल्कि बालों को तेजी से बढ़ाने में भी हमारी सहायता भी करते हैं।
वहीं, अगर आप रोजाना बालों में सरसों का तेल लगाएंगी तो ये आपके बालों के ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकता है।
सभी पोषक तत्वों से भरपूर सरसों के तेल का इस्तेमाल आपके हेयर ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं।
इसमें विटामिन A, E, D के साथ लिनोलिक-ओलिक फैटी एसिड होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए मददगार होते हैं।
ये सभी पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं इससे मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
अच्छी ग्रोथ के लिए सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर 10-15 मिनट तक मसाज करके लगाएं।
प्रतिमा सिंह