प्रतिमा सिंह
_____
अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो मेथी के दानों के इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना बंद हो सकता है।
इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है और सिर पर होने वाली खुजली से भी काफी हद तक राहत मिलती है।
इसके अलावा कम उम्र में ही अगर आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो भी मेथी के दाने बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए हेयर मास्क तैयार करें। इसके लिए 2 चम्मच मेथी के दाने लें और उन्हें भिगो दें।
रातभर इन दानों को भिगोने के बाद बारीक पेस्ट बना लें और फिर बालों पर इसे 20-25 मिनट लगाकर पाने से सिर धो लें।
इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। इससे हेयर फॉल दूर होगा, साथ ही डैंड्रफ भी हट जाएगा।
इस पेस्ट में एक अंडा फोड़कर मिक्स कर लें। इससे बालों को भरपूर पोषण मिलेगा और बालों का झड़ना भी रुक जाएगा।