निक्की कुमारी
Lifestyle
घने और लंबे बाल भला किसे पसंद नहीं होते, इसके लिए अब महंगी क्रीम नहीं बल्कि ये सस्ते पत्ते काम आएंगे। करी पत्ता आपके बालों को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकता है।
करी पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं। इन पत्तों के इस्तेमाल से बाल हेल्दी बनते हैं, मजबूत होते हैं, स्कैल्प पर जमी गंदगी हटती है, स्कैल्प की खुजली दूर होती है।
दूर होती हैं ये दिक्कतें
इन पत्तों में विटामिन-बी पाया जाता है और साथ ही करी पत्ते प्रोटीन और बीटा कैरोटीन के भी अच्छे स्त्रोत हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है।
बालों का झड़ना रोके
नारियल के तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड्स और विटामिन बालों के लिए अच्छे होते हैं। तेल में करी पत्ता मिलाकर लगाने से बालों को काफी फायदा होता है।
नारियल तेल और करी पत्ते
एक बड़ी कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें कुछ करी पत्ते डालकर पकाएं। जब पत्ते पककर काले हो जाएं तो आंच बंद कर लें। इस तेल को बाल बढ़ाने के लिए भी लगाया जा सकता है।
कैसे करें यूज
इसके अलावा आप दही के साथ भी करी पत्ता का हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं। इससे सर्दियों में होने वाली रूसी दूर होती है और लंबे-घने बालों का सपना भी पूरा होता है।
दही और करी पत्ते
मुट्ठीभर करी पत्ते लेकर पीस लें। इन पत्तों के पेस्ट को दही में मिलाएं और बस तैयार है आपका हेयर मास्क। बालों पर 30 से 40 मिनट तक इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है।
कैसे करें यूज
निक्की कुमारी
फटी एड़ियों से 10 दिन में मिलेगा आराम, लगाएं ये 5 चीजें: Crack Heel Treatment