निक्की कुमारी

Beauty Tips

बालों में ऐसे लगाएं करी पत्ता, होंगे लंबे और घने: Dadi maa Ke Nuskhe

हर लड़की चाहती है उसके लंबे-घने और काले बाल हों। इसके लिए आप करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं बालों पर करी पत्ता का इस्तेमाल कैसे करें। 

करी पत्ते में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्कैल्प को भरपूर पोषण देते हैं और बालों को बढ़ाने में मददगार होते हैं। 

स्कैल्प को पोषण

अमीनो एसिड्स से भरपूर होने के चलते करी पत्तों से बालों को चमक भी मिलती है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको खूबसूरत और काले बाल मिल सकते हैं। 

बालों में आती है चमक

करी पत्ता में कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों का झड़ना रोकते हैं। इसे आप बालों पर नियमित तौर पर लगा सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा। 

बालों का झड़ना कम करे

आंवला और करी पत्ता को एक ब्लेंडर में पीस लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और 1 से 2 घंटे बाद हेयरवॉश कर लें। इस खास हेयर मास्क को आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। 

करी पत्ता और आंवला 

आधा कप करी पत्ते और आधा कप मेथी के दानों को आंवला के साथ मिक्स कर लें। जड़ से लेकर सिरों तक करी पत्ते के हेयर मास्क को लगाकर आधा घंटा रखें और बाल धो लें। 

करी पत्ते और मेथी 

10 से 12 करी पत्तों को एक कटोरी तेल में डालकर पका लें। जब करी पत्ते काले हो जाएं तो कटोरी को आंच से उतारें और तेल को ठंडा होने रख दें। इसे बालों पर हल्का गरम करके ही लगाएं। 

करी पत्ता और नारियल तेल 

निक्की कुमारी

अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर देंगे ये ऑयल, लगाते ही दिखेगा असर: Underarm Pigmentation