मधु गोयल

Lifestyle 

Bottle Cap को फेंके नहीं, इन तरीकों से करें इस्तेमाल: Bottle Caps Hacks

ज्यादातर घरों में प्लास्टिक या कांच की बॉटल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में कई बार बॉटल के बेकार होने पर उसके कैप को फेंके नहीं। उसे आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आप बॉटल के ढक्कनों के इस्तेमाल से खूबसूरत सा वॉल हैंगिंग बना सकते है। ढक्कनों पेंट करके इन्हें एक क्रम में जोड़कर अपने पसंद के अनुसार शेप दें। इससे घर सुंदर दिखेगा। 

वॉल हैंगिग बनाएं

बॉटल के ढक्कनों के इस्तेमाल से एक ट्रैंडी मिरर भी बना सकते हैं। इसके लिए एक गोल मिरर लें और उस पर बोतल के ढक्कनों को पेंट करें। इन ढक्कनों को अपने हिसाब से शीशे पर चिपकाएं। 

वॉल मिरर

इस ढक्कनों में मोम को पिघलाकर जमा लें और दीपावली के दिन इन्हें घर में सजाकर घर रौशन करें। ये कैंडल्स वाकई बहुत ही खूबसूरत लगेंगी। इससे पूरा घर चमकेगा। 

कैंडल बनाएं

अगर आपके घर बहुत सारे ढक्कन हैं, तो आप इनके इस्तेमाल से एक कलरफुल पेन होल्डर भी बना सकते हैं। आप एक कार्डबोर्ड पेपर के होल्डर के ऊपर इन्हें चिपकाकर शानदार डिजाइन बनाएं।

पेन होल्डर

बॉटल के कैप के मदद से बच्चों के लिए खिलौने भी बनाए जा सकते हैं। इसे अलग-अलग कलर करके अपने हिसाब से शेप दें और अपने बच्चे के लिए मजेदार खिलौने तैयार करें। 

खिलौने बनाएं

ढक्कनों की मदद से आप एक पेंटिंग बोर्ड पर अगल-अलग कलर्स की मदद से कई खूबसूरत पेंटिंग बना सकते हैं। इसे आप अपने घर में सजा सकते हैं। ये बहुत ही कमाल का लगेगा। 

पेंटिंग बनाए

मधु  गोयल

सुई में नहीं डाल पातीं धागा? आजमाएं ये आसान हैक्स: Threading Needle