निक्की कुमारी

beauty

हेयर फॉल को रोकने के लिए Step By Step ऐसे लगाएं एलोवेरा हेयर मास्क: Aloe Vera For Hair Fall

अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हो चुके हैं, तो आपको एलोवेरा से बने कुछ हेयर मास्क लगाने चाहिए। आइए जानें एलोवेरा से हेयर मास्क बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका....

झड़ते बालों के लिए अंडे और एलोवेरा के कॉम्बिनेशन के बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। 

अंडे और एलोवेरा का मास्क

सबसे पहले अंडे के सफेद भाग को अलग कर लें। इसमें एलोवेरा का ताजा पल्प मिलाकर इन्हें ग्राइंड कर लें। नारियल का तेल भी मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसे 30 मिनट लगाए रखें। 

अंडे-एलोवेरा का मास्क कैसे लगाएं?

मेथी को बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके इस्तेमाल से झड़ते बालों को रोका जा सकता है। इसे एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाने से बालों को शाइन भी मिलती है। 

एलोवेरा और मेथी का मास्क

मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अब इसे पीसकर पेस्ट बनाएं। एलोवेरा जेल मिक्स करें। सभी चीजों को मिलाकर बालों की जड़ों और लेंथ पर अच्छे से अप्लाई करें। इस पैक को 40 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें फिर धो लें।

एलोवेरा और मेथी का मास्क कैसे लगाएं

जोजोबा ऑयल को एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाने से हेयर फॉल कम हो सकता है। इसके साथ ही इससे नए बालों का उगना भी शुरु हो सकता है। इससे बालों की चमक बढ़ती है। 

जोजोबा ऑयल और एलोवेरा मास्क

इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में जोजोबा ऑयल और एलोवेरा को मिला लें। इस पैक में थोड़ा सा नारियल तेल भी मिला लें। इसे बालों पर 30 मिनट के लिए लगाएं। बालों को किसी भी नेचुरल शैंपू की मदद से साफ कर लें।

जोजोबा-एलोवेरा मास्क कैसे बनाएं

इसके लिए ताजा आंवला का जूस लें। जूस में एलोवेरा जेल को मिला लें। सभी चीजों को मिलाकर अच्छा सा पैक तैयार कर लें। एलोवेरा पैक को 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर उन्हें रीठा और शिकाकाई के पानी से धो लें। 

एलोवेरा और आंवले का रस 

निक्की कुमारी

Safety Pins से फट जाती है साड़ी? इन तरीकों से बचाएं: Safety Pins Hacks