निक्की कुमारी
lifestyle
स्किन पर लकीरें और झुर्रियां पड़ना शुरू होती हैं तो फिर स्किन का लटकना भी मुसीबत का सबब बनते देर नहीं लगाता। ऐसे में त्वचा में कसाव लाने के लिए आप रोजाना रात को कुछ आसान काम कर सकते हैं।
खीरे से स्किन में इलास्टिन मेंटेन होती है। इससे त्वचा को हायल्युरॉनिक एसिड मिलता है और इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण मिलते हैं। इसे पीसकर रोजाना रात को इसका रस चेहरे पर लगाएं।
खीरे का रस लगाएं
कॉफी के इस्तेमाल से यूवी रेज से होने वाली स्किन एजिंग कम हो सकती है। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। इससे आपकी स्किन में कसाव आएगा।
कॉफी लगाएं
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद स्किन को कसावट देने के साथ ही झुर्रियों को कम करने में असरदार होता है। रोजाना रात को इसे लगाकर कुछ देर मसाज करें। इसे 20 मिनट बाद धो लें।
शहद लगाएं
एलोवेरा जेल से कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है। इसके रोजाना रात को इस्तेमाल से आपकी स्किन टाइट और ब्राइट हो सकती है। इसे लगाएं और चेहरे की मसाज करें। इससे आपको फर्क दिखेगा।
एलोवेरा जेल लगाएं
स्किन को टाइट बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप चेहरे की मसाज करें। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार, स्ट्रेस को कम करने, झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद मिलती है।
चेहरे की मसाज करें
चेहरे पर कसाव लाने के लिए आप रोजाना रात को 5 मिनट बादाम तेल से भी चेहरे की मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन से जुड़ी दिक्कतें और झुर्रियां दोनों दूर होंगी। ये असरदार तरीका है।
बादाम तेल लगाएं
निक्की कुमारी
जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को अर्पित करें ये चीजें, होगा धन लाभ: Janmashtami 2024