आइब्रो बनाने के बाद जलन होने पर अपनाएं ये नुस्खे

Beauty

निक्की मिश्रा

कुछ महिलाओं को आइब्रो बनाने के बाद काफी जलन की समस्या होती है। 

आइब्रो में जलन होने पर आप ठंडक देने वाली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके लिए आप आइब्रो पर खीरे का रस लगाने के बाद कुछ देर मसाज करें।  

एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं, इससे आराम मिलेगा। 

कच्चा दूध आइब्रो पर लगाने से जलन से तुरंत आराम मिल सकता है। 

ग्रीन टी का थ्रेडिंग वाले हिस्से पर लगाएं, इससे दर्द और जलन से राहत मिलेगी। 

बर्फ को सूती कपड़े में लपेटकर जलन वाले हिस्से की सिंकाई करें। 

टी बैग को ठंडा करके आइब्रो वाले हिस्से पर कुछ देर तक रखें। 

थोड़ा सा बादाम तेल लेकर आइब्रो पर कुछ देर के लिए मसाज करें।