सिंपल कुर्ती को इस तरीके से करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी सबसे अलग और आकर्षक

FASHION

प्रतिमा सिंह

फेस्टिव सीजन में हर लड़की एथनिक लुक पर ध्यान देती है। कुर्तियों और खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए टिप्स ढूंढती हैं।

दरअसल आप एक कुर्ती के साथ कई चीजों को पेयर कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी कुर्ती और आप हर बार अलग दिखेंगी।

प्लेन व्हाइट कुर्ती

अगर आपकी कुर्ती प्लेन है, तो सिंपल पैंट को मोतियों के साथ एक्सेसराइज़ कर सकती हैं। इससे आपका लुक अलग दिखेगा।

सिंपल अनारकली कुर्ती

अगर आप बिल्कुल ही सिंपल अनारकली कुर्ती खरीद रही हैं तो इसे किसी डिजाइनर प्लाजो के साथ कैरी कर सकती हैं। 

सिंपल शॉर्ट कुर्ती

अगर आप शॉर्ट कुर्ती को पहनना चाहती हैं तो धोती पैंट के साथ ये कुर्तियां बहुत अच्छी लगती हैं और इससे स्टाइलिश लुक मिलेगा।

सिंपल कॉटन कुर्ती

प्लेन कॉटन कुर्ती को सफेद सलवार के साथ कैरी करें। आप एथनिक लुक वाला कोट, जैकेट, श्रग या केप कैरी कर सकती हैं

लंबी ए-लाइन कुर्ती

ऐसी कुर्ती को सलवार और डिजाइनर प्लाजो के साथ कैरी सकती हैं। साथ ही आप इसके साथ हैवी वर्क डिजाइनर दुपट्टा कैरी करें।

कुर्ती और श्रग 

अगर आप अपनी सिंपल कुर्ती को श्रग के साथ पेयर करती हैं तो यह आपको मॉडर्न लुक देगा। प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड श्रग पहनें। 

Janmashtami 2023:जन्माष्टमी पर पहनें इन सेलेब्स की तरह खूबसूरत आउटफिट्स 

प्रतिमा सिंह