निक्की कुमारी

Lifestyle

गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए क्या करें?: How To Store Wheat 

गेहूं की ताजी रोटी खाने के लिए आप खुद ही अपने घर से गेहूं को पिसवाकर आटा तैयार करवा सकते हैं, लेकिन गेहूं को स्टोर करना एक समस्या बन जाती है। आइए जानें गेहूं को स्टोर कैसे करें?

गेहूं को स्टोर करने के लिए सबसे पहले डिब्बों को पानी से अच्छे से साफ कर लें। इसे धूप में अच्छे से सुखा लें। इसके बाद ही गेहूं को डिब्बों में स्टोर करें। साफ डिब्बों में घुन या किसी भी तरह के कीड़े नहीं लगते। 

साफ डिब्बों में करें स्टोर

नीम की पत्तियां एक नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करता है। इससे गेहूं में कीड़े नहीं लगते। नीम के पत्तों की गंध से कीड़े दूर भागते हैं। ऐसे में नीम की 6-7 पत्तों को सुखाकर डिब्बों में गेहूं के साथ रखें।

नीम की पत्तियां 

लहसुन की गंध कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इससे घुन और दूसरे सभी कीड़े दूर भागते हैं। ऐसे में सूखे हुए लहसुन को गेहूं के साथ स्टोर करें। इसे हर थोड़े दिन में बदलते भी रहें। इससे आपका महंगा और कीमती गेहूं महीनों तक खराब नहीं होगा। 

लहसुन के साथ करें स्टोर

आपके घर में पड़ी 1 रुपए की माचिस आपके हजारों के गेहूं या किसी भी अनाज को घुन से बचा सकती है। इसके लिए आपको बस अपने गेहूं के डिब्बे में धूप लगानी है। इसके बाद इसमें गेहूं के साथ माचिस की कुछ तिल्लियों को स्टोर करना होगा।

माचिस से दूर भागेगी घुन

लौंग की मदद से आप गेहूं को आसानी से लंबे वक्त के लिए स्टोर कर सकते हैं। इससे बारिश के मौसम में भी आपके गेहूं में कीड़े नहीं पड़ेंगे। इसके अलावा इससे आप आटे को भी लंबे वक्त तक स्टोर कर सकते हैं।

लौंग के साथ स्टोर करें

साबूत नमक की गांठें अगर आपके घर में हैं, तो उसकी मदद से भी आप गेहूं को सड़ने से बचा सकते हैं। इससे आपका बहुत सारा खर्च कम हो जाएगा और आपको ताजा गेहूं की रोटियां भी खाने को मिलेंगी। इसे बस गेंहू की बोरी या डिब्बों में मिलाकर रख दें। 

रोड़ी वाले नमक

निक्की कुमारी

आंवला के ये 3 हेयर पैक सफेद बालों को भी करे देंगे काला, ऐसे करें इस्तेमाल: Grey Hair Remedies