निक्की कुमारी

Health

हथेली में आता है पसीना, इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल: Sweating on Palms

गर्मियों के मौसम में पसीना आना एक आम बात है, लेकिन बहुत से लोगों की हथेली में भी बहुत ज्यादा पसीना आता है। इसे कंट्रोल करने के लिए हमारे बताए 5 तरीकों को आजमाएं।

हाइपरहाइड्रोसिस की वजह से हथेली और तलवों पर पसीना आता है। इसके पीछे तनाव भी एक कारण हो सकता है। वहीं, ज्यादा तापमान की वजह से भी हाथों में पसीना आता है। 

क्यों आता है हाथों में पसीना?

दो चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने हाथों पर लगभग पांच मिनट तक रगड़ें और फिर अपने हाथ धो लें। इससे हाथों में पसीने को कम किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा

सेज की पत्तियों को पानी में डालें और फिर अपने हाथों को इस मिश्रण में लगभग 20 मिनट के लिए भिगो दें। ऐसा रोजाना करने से पसीना आने की समस्या में काफी राहत मिलती है। 

सेज के पत्ते

 कच्चे आलू की स्लाइस काटकर हथेलियों पर रगड़ें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ दिनों में पसीना आने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसे रोजाना 5 मिनट करें। 

कच्चा आलू लगाए

टैलकम पाउडर को हाथों में रगड़ें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें या फिर सूती कपड़े से पोंछ लें। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको फर्क नजर आएगा। 

टैलकम पाउडर लगाएं

इसके लिए कॉटन में एल्‍कोहल डुबोकर हाथों में अच्छी तरह से रगड़ें। इसके बाद हाथों को पानी की मदद से अच्छे से साफ कर लें। इससे पसीने की दिक्कत दूर होगी। 

एल्‍कोहल दिखाएगा कमाल

निक्की कुमारी

रोज पहनने के लिए परफेक्ट हैं गोल्ड नोज पिन के ये डिजाइन