मधु गोयल
Lifestyle
हर घर में पुराने मोजे तो जरूर होते हैं, जिन्हें अक्सर आप फेंक देते होंगे। अब अपने पुरानी जुराबों को फेंके नहीं, इनसे आप कई तरह की कमाल की चीजें बना सकते हैं।
बच्चों की दूध की बोतल से लेकर घर में रखें अलग-अलग जार के लिए आप अपने पुराने मोजों की मदद से कवर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।
बनाएं कवर
अगर आपके पास ऊनी मोजे हैं, तो आप उसकी मदद से अपने बच्चों के लिए DIY खिलौने बना सकते हैं। इस पर थोड़ी सी सजावट के साथ आप प्यारे खिलौने तैयार कर सकते हैं।
खिलौने बनाएं
आप चाहें तो थोड़ी सी मेहनत के साथ अपने घर के लिए पुरानी बेकार पड़ी जुराब की मदद से डेकोरेशन ऑइटम्स तैयार कर सकते हैं। इससे आपका घर खूबसूरत लगेगा।
डेकोरेशन ऑइटम्स
अगर आपके पास बहुत सारी जुराबें हैं, तो आप उसकी मदद से अपने घर के लिए हैंडमेड डोरमैट भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए इन्हें पतला काटकर बीन लें।
डोर मैट
आप पुरानी जुराब को इस्तेमाल करके बर्तन धोने का स्क्रब भी बना सकते हैं। दरअसल मोजे का कपड़ा बर्तनों पर लगे निशान को आसानी से हटा देता है।
बर्तन धोने का स्क्रब
आप पुरानी सॉक्स से घर की सफाई भी कर सकते हैं। टेबल और टाइल्स की सफाई के लिए आप सॉक्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे काफी अच्छी सफाई होती है।
करें घर की सफाई
मधु गोयल