प्रतिमा सिंह

 वाटरप्रूफ आईलाइनर हटाने के लिए आसान गाइड 

          Beauty Tips

वॉटरप्रूफ आईलाइनर लॉन्ग लास्टिंग होता है और आसानी से रिमूव नहीं होता है। इसको लगाने के बाद बारिश का पानी, आंखों से निकलने वाली आंसू या किसी भी तरह का पानी इसे खराब नहीं कर पाता है।  

लेकिन इन्हें हटाना भी उतना ही मुश्किल भरा काम होता है और अगर इन्हें गलत तरीके से हटाया जाए तो आपकी लैशेज और आंखो के आसपास के संवेदनशील एरिया को नुकसान पहुंच सकता है।

आई मेकअप को साफ करने से पहले अपने आंखों को साफ पानी से धो लें और बालों को आपस में बांध लें। ध्यान रहे कि मेकअप रिमूव करने के लिए कॉटन बॉल की जगह कॉटन पैड का चुनाव करें। 

आईलाइनर को हटाने के लिए माइक्रेलर वाटर, क्रीम या ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। एक कॉटन पैड को इसमें भिगोएं और अपनी आंखों को बंद करके इससे आईलाइनर को साफ करें। 

अगर मेकअप रिमूवर नहीं है तो आप इसकी जगह नारियल का तेल या बेबी तेल जैसे कुछ नेचुरल होम रेमेडीज की मदद से मेकअप को रिमूव कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे।

मेकअप रिमूव करने के बाद चेहरे को मिल्क क्लींजर या रोज वाटर से साफ करना चाहिए। इसके बाद तौलिए से अपना चेहरा पोंछने से बचें। इसकी बजाय आप फेस पर हाथों से थपथपाएं और इसे सुखा लें। 

इसके बाद आप आंखों के ऊपर और चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। अगर आईलाइनर ठीक से साफ नहीं हुआ है तो दोबारा इस प्रक्रिया को दोहराने की गलती ना करें। किसी कॉटन पैड से साफ करें।

Beauty Tips: इन 7 स्टेप में घर बैठे  करें पार्लर जैसा मैनीक्योर

प्रतिमा सिंह