प्रतिमा सिंह

Makeup Tips:  मैट लिपस्टिक रिमूव करने के लिए आसान गाइड 

मैट लिपस्टिक को ज्यादा देर लगाए रखने की वजह से होंठ रूखे होने लगते हैं। मैट लिपस्टिक फिनिश लुक देने के साथ ही लॉन्ग लॉस्टिंग होती है। लेकिन इसे हटाना भी बड़ा मुश्किल होता है।  

मैट लिपस्टिक बहुत रूखी होती है। इसको हटाने के लिए वॉटर या गीले वाइप की बजाय, एक क्यू-टिप को क्रीम या वॉटर बेस्ड क्लींजर में डुबोकर लगाएं और कुछ देर तक लगा रहने दें। 

अपनी लिपस्टिक को धीरे से पोंछने के लिए क्यू-टिप के साफ हिस्से का इस्तेमाल करें। ये लिपस्टिक को हटाने के लिए प्रभावी उपकरण हैं। ये आपके होंठों के आसपास रंग को फैलाते नहीं हैं।

क्लींजर इस्तेमाल करने के बाद भी आपके होठों पर कोई जिद्दी रंग रह जाता है, तो अपने होठों को साफ करने के लिए शहद और ब्राउन शुगर स्क्रब DIY एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें।

माइल्ड एक्सफोलिएंट आपके होठों को नरम बनाने और उन्हें पोषण देने में मदद करते हैं। इसके लिए अपने होठों को गर्म पानी से गीला करें और अपने होठों पर एक्सफोलिएटर की थोड़ी मात्रा लगाएं। 

मेकअप हटाने वाला क्लींजर नहीं है, तो अपने होठों पर थोड़ा क्रीमी बाम लगाएं और कुछ मिनट तक लगा रहने दें। फिर, एक गर्म वॉशक्लॉथ लें और होठों को कोमल, गोलाकार गतियों में पोंछें।

 कुछ मैट लिपस्टिक आपके होंठों पर दाग छोड़ती हैं। माइसेलर क्लींजिंग वॉटर होंठों के दाग हटाने का एक बेहतरीन तरीका है कुछ धब्बे रह गए हैं, तो टूथब्रश लें और उन्हें धीरे से रगड़कर हटाएं।  

Skin care: एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें सेंसिटिव स्किन का ख्याल

प्रतिमा सिंह