प्रतिमा सिंह
_____
कुछ शानदार हैक्स की मदद से आप कपड़ों के रोएं को हटा सकते हैं। बिना ज्यादा मेहनत के ही कपड़े नए जैसे लगने लगेंगे।
रोएं को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल बढ़िया तरीका है। इसके लिए कपड़े को नीचे फैलाएं और रेजर से रोएं हटाना शुरू करें।
रेजर का इस्तेमाल
आप कपड़े पर पतली कंघी से घीसकर भी रोएं निकाल सकते हैं। इससे छोटे और मोटे दोनों तरह के रोएं बाहर निकल जाते हैं।
कंघी का इस्तेमाल
इसके लिए मोटी टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं।कपड़े पर टेप को लगाकर तेजी से खींचे तो रोएं टेप पर चिपककर निकल जाएंगे।
टेप का इस्तेमाल
जब आप कपड़े धोएं तो इन्हें पानी से निकालने से पहले इसमें 1 कप वाइट विनेगर मिला दें। यह रोएं हटाने का काम आसान करेगा।
विनेगर का इस्तेमाल
मशीन में कपड़े धोने से उनपर रोएं आ रहे हैं तो कपड़ों को उल्टा करके मशीन में धोएं. रोएं से बचने का यह एक आसान तरीका है।
उल्टा करके धोएं
कपड़ों पर रोएं पड़ने से रोकने के लिए कपड़ों को पहनकर ना सोएं। इसके अलावा उन कपड़ों को पहनकर बिस्तर में न लेटें।
रोएं पड़ने से रोकें
प्रतिमा सिंह