निक्की कुमारी
Lifestyle
अगर आप भी अनार केवल इसलिए नहीं खाते क्योंकि उसे छीलना मुश्किल लगता है, तो आज आपको बताएंगे अनार छीलने के कुछ आसान हैक्स के बारे में-
अनार को ऊपर से हल्का काट लें और उसके बाहर छिलके में कई कट लगा लें। अब इसे बेलन से हल्का मारें। इसके बाद प्लेट में सारे दानें अलग होकर गिर जाएंगे।
ट्रिक-1
अनार को आड़ा काट लें और उसकी सफेद परत से काटकर दो हिस्सों में बांट लें। अब अंगूठे से दबाव बनाते हुए अनार को दो भागों में बांट लें। सारे दाने आसनी से निकल जाएंगे।
ट्रिक-2
अनार का ऊपरी भाग कट कर लें। इसके बाद ऊपर वाले छिलके को काटना होगा। अब छिलके को अलग कर दें। इसे अलग-अलग हिस्सों में काट लें, इससे दानें आराम से निकलेंगे।
ट्रिक-3
अनार के सामने वाले हिस्से पर चाकू की मदद से चौकोर दाग बनाएं और उसे अलग कर लें। अनार के छिलके उतर जाएंगे। इसके बाद पानी में डुबोकर एक बाउल में दानें अलग करें।
ट्रिक-4
किसी नुकीली चीज से अनार के ऊपरी हिस्से और निचले हिस्से को काटकर अलग कर दें। फिर इसके छिलके पर चारों तरफ से हल्का कट लगाएं। इसके बाद दानें निकाल लें।
ट्रिक-5
अनार के ऊपरी हिस्से को काटकर उसे फूल की शेप में खोल दें। इसके बाद बाउल में इसे उल्टा करके एक चम्मच से मारें। इससे सारे दानें बिना मेहनत के बाउल में गिर जाएंगे।
ट्रिक-6
निक्की कुमारी
टूथपेस्ट से क्लीन करें घर की ये 6 चीजें, बड़े काम आएंगे ये हैक्स: Toothpaste Hacks