निक्की मिश्रा
गैस पर बर्तन में दूध डालकर गर्म करने के लिए इसे रख दें। जब दूध में उबाल आए तब दूध को नीचे उतारकर गैस बंद कर दें।
दूध को 10 मिनट ठंडा करने के बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस डालिए और मिलाते रहिए। इसे तब तक मिलाइए जब तक दूध अच्छे से फट न जाए।
अब फटे हुए दूध को सूती कपड़े में छान लें। कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाएं और नीचे कोई बर्तन रख दें। इससे छेना कपड़े में रह जाएगा और पानी बाहर हो जाएगा।
छेने पर 1-2 कप ठंडा पानी डालें। अब कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छेने को दबाते हुए सारा पानी निचोड़ दें। लीजिए छेना तैयार है।
अब छेने को प्लेट में निकालें और अपने हाथों से मसलते हुए इसे 4-5 मिनट तक मल मल कर नरम और चिकना करें। अब नरम हुए छेने को बराबर भागों में बांट लें।
छेने का एक भाग हाथ में लेकर इसे लड्डू का आकार दें। तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिए। सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिए।
रसगुल्ले पकाने के लिए कुकर को गैस पर चढ़ाएं। इसमें चीनी और 4 कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाए। उबाल आने पर छेने के गोलों को कुकर डालें।
इसके बाद कुकर का ढक्कन बन्द कर दें और कुकर में 1 सीटी आने के बाद आंच को मीडियम कर दें। इसे 8 मिनिट तक और पकने दें।
लीजिए स्वादिष्ट स्पौंज रसगुल्ला तैयार है। अब आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें और बाद में अपने मेहमानों और परिवार के सदस्यों को सर्व करें।
निक्की मिश्रा