निक्की कुमारी
beauty
सिर और बालों की अगर सही से सफाई ना की जाए, तो बालों में जूओं का आतंक बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आसान नुस्खों की मदद से आप खुद ही जूओं का खात्मा कर सकते हैं। आइए जानें-
जूं से निजात पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल के साथ सौंफ का तेल मिलाकर स्कैल्प पर अच्छे से मालिश कर सकते हैं। 8 घंटे इसे लगाने से बाद बाल धोएं और बारिक कंघी से बाल कंघी करें।
टी ट्री ऑयल
जैतून का तेल भी जिद्दी से जिद्दी जूं का दम तोड़ने के लिए काफी है। हफ्ते में कम से कम 3 बार भी इसकी मसाज करेंगे, तो जूं की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
जैतून का तेल लगाएं
बालों में डिस्टिल्ड सिरका अप्लाई करके भी जूं की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इसका प्रयोग करने के बाद कम से कम 4 घंटे के लिए बालों को यूं ही छोड़ दें।
सिरके का इस्तेमाल
नीम को हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो जूओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसका पेस्ट स्कैल्प पर लगाने से जूओं का खात्मा हो जाता है।
नीम का रस लगाएं
एक रिसर्च के मुताबिक लहसुन में 8% सांद्रता होती है। इसके अलावा इसमें इथेनॉल भी होता है, जो जूओं का खात्मा कर सकता है। इसके साथ नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाने से जूओं के साथ लीख का भी खात्मा होता है।
लहसुन और नींबू का पेस्ट
प्याज के रस की मदद से जुओं को खत्म किया जा सकता है। रिसर्च गेट की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख के अनुसार प्याज के रस में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो जुओं से छुटकारा दिलाते हैं।
प्याज का रस लगाएं
निक्की कुमारी
चोटी को मोटा करने के लिए मेथी कैसे लगाएं?: Thick Hair Remedies