निक्की कुमारी

Beauty Tips

ठंड में बालों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये नुस्खे: Nani Ki Seekh

सर्दियों के मौसम में बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही आसान टिप्स बताएंगे, जो सर्दियों में आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करेंगे। 

सर्दियों के समय में अपने स्कैल्प और बालों में हफ्ते में एक या दो बार तेल लगाकर मसाज करें। इससे आपके बाल जड़ों से मजबूत होंगे और मॉइस्चराइज भी होंगे।

नियमित तेल लगाए

सर्दियों के मौसम में बालों को कम धोएं और माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें। बाल धोते वक्त हाथों को आगे पीछे न चलाएं, इससे बाल उलझते हैं। जिससे हेयरफॉल बढ़ता है। 

माइल्ड शैम्पू

शैंपू करने के बाद बालों पर कंडीशनर जरूर लगाएं। यह आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है और बालों की बाहरी परत को डैमेज होने से भी बचाता है।

कंडीशनर इस्तेमाल करें

सर्दियों के मौसम में बालों को सुखाना एक मुश्किल काम लगता है। ऐसे में बालों को पंखे में या हवा में ही सूखने दें। इन्हें तौलिए से जोर से रगड़ने से भी बचना चाहिए। 

ड्रायर से बचें

बहुत से लोग सर्दियों में गरम पानी से बाल धो लेते हैं। इस गलती से आपको बचना चाहिए। इससे बाल बहुत ही ज्यादा डैमेज होने लगते हैं। इसके साथ ही इससे हेयरफॉल बढ़ता है। 

गरम पानी नहीं

उलझे बाल ज्यादा टूटते हैं और सर्दियों में बाल जल्दी उलझते हैं। आपको एक मोटे दांत वाली कंघी से बालों को बीच से काढ़ना शुरू करना चाहिए और फिर नीचे की ओर बढ़ना चाहिए।

कैसे करें कंघी

निक्की कुमारी

बालों में ऐसे लगाएं करी पत्ता, होंगे लंबे और घने: Long Hair Tips